
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 जून 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की। कहा कि शानन परियोजना के स्वामित्व का अधिकार पंजाब सरकार के पास नहीं है। यह परियोजना केवल पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की अवधि मार्च 2024 में पूरी हो रही है। केंद्रीय मंत्री से शानन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल को हस्तातंरित करने के लिए समयबद्ध प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को शानन परियोजना के स्वामित्व से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
केंद्र सरकार से प्रदेश में 25 मेगावाट क्षमता से कम की पन विद्युत परियोजनाओं को सुविधा देने के दृष्टिगत इनके ढांचागत विकास के लिए एक योजना बनाने का आग्रह किया। कहा कि केंद्रीय मंत्री ने परियोजना निर्माताओं के हितों के दृष्टिगत शीघ्र एक योजना शुरू करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ बिजली की निशुल्क विद्युत बिक्री से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई। सरकार ने सौर विद्युत के अनुरूप प्रदेश को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने का आग्रह किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





