पुलिस पेंशनर विभाग ने सरकार व पुलिस विभाग से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जून 2023

सोमवार को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक प्रधान धनीराम तंनवर की अध्यक्षता में कंडा निजद धर्मपुर चंदेल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई जिसमें समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा निम्नलिखित मांगो पर चर्चा की गई और उन्हें सरकार व पुलिस विभाग से जल्दी से जल्दी पूरा करने की मांग उठाई गई जो काफी अरसे से पेंडिंग है। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने जो भी इस अवधि में पुलिस पैनशर ‌ स्वर्गवास सिधार कर भगवान को प्यारे हो गए हैं उनकी आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद किया कि उन्होंने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था खराब होने पर भी सभी को डी, ए ,का एरियर प्रदान किया और सरकार से मांग की कि उनकी जो नए वेतनमान की 4 किस्तें काफी समय से पेंडिंग है उन्हें भी एक मुशत प्रदान किया जाए क्योंकि बहुत से हमारे साथी काफी उम्र के होकर कई कई गंभीर बीमारीयो में पड़े हैं जिन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। इसी प्रकार हमारा 8% डीए और पेंडिंग है जिसे भी जल्दी प्रदान करने की कृपा करें और नए वेतनमान की 1,1 ,16 के बाद की 5,10,15 का वित्तीय लाभ भी प्रदान करें जो आज तक नहीं मिला।

पुलिस पेंशनर के निधन होने पर जो अंतिम सम्मान के आदेश 15:11 ,22 को पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिला के एसपी साहिबान को जारी किए गए थे कृपया सभी से रिपोर्ट द्वारा सुनिश्चित करने का भी आग्रह है कि उनके हर थाना में नोटिस बोर्ड पर यह आदेश चस्पान किए गए कि नहीं ताकि पहले की तरह थाना से घटना की सूचना देने पर यह जवाब ना मिले कि उन्हें ऐसे आदेश की जानकारी नहीं है। एसोसिएशन पहले भी मांग करती आ रही है कि जब भी कोई पुलिस अधिकारी किसी थाना का निरीक्षण करने जाए तो वह यह सुनिश्चित करें कि इस आदेश की कॉपी थाना के नोटिस बोर्ड पर लगी है या नहीं। आदेश के मुताबिक फौजी तर्ज पर पार्थिव देह पर जो पुष्प चक्कर व शाल अर्पित की जाएगी उसका खर्चा कौन देगा क्योंकि इसी के कारण थाना के अधिकारी इस पूरा सम्मान देने में कई बार आनाकानी करते हैं।

एसोसिएशन का सुझाव है कि इसका खर्चा थाना में रखे गए पी,ए से करने का आदेश दिया जाए और बाद में बिल भर कर उसे जिला मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर पी,ए में शामिल किया जाए। कई सालों से एसोसिएशन मांग करती आ रही है कि जो सस्ते सामान की कैंटीन जिला के पुलिस लाइन में खोली गई है उसे फौजी तर्ज पर मोबाइल कैंटीन के जरिए हर थाना क्षेत्र में भेजा जाए जहां से पेंशनर सस्ता सामान प्राप्त कर सके क्योंकि हर पैनशर इतनी दूरदराज क्षेत्र में रहता है कि उसे पुलिस लाइन में आना मुश्किल है। फौजी तर्ज पर ही पुलिसकर्मी व पुलिस पेंशनर के बच्चों को पुलिस भर्ती में कुछ सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। सरकार के आदेश के बावजूद भी जो पुलिस पेंशनर 2016 और 2006 के पहले के रिटायर हुए हैं उनकी पेंशन फिक्स नहीं की जा रही है जबकि वित्त विभाग के फार्म भर कर सभी ने अपने अपने जिला में यह केस भेजे हैं लेकिन आज तक किसी की भी फिक्सेशन ना की गई है जिसके कारण सीनियर को जूनियर से कम पेंशन मिल रही है।

मेडिकल बिलों का भी काफी समय से भुगतान नहीं होता है जिसके कारण पुलिस पेंशनर जो अपने जीवन की अंतिम पड़ाव पर बैठे हैं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित है अपना इलाज कराने में मुश्किल आती है। एसोसिएशन काफी अर्से से यह भी मांग करती आ रही है कि साल में एक बार आईजी वेलफेयर साहब के साथ वह साल में दो बार एसपी सहबानके साथ पुलिस पैनशर की मीटिंग होनी चाहिए ताकि सारी मांगों के बारे आमने सामने बैठ कर बात हो सके।

स्वर्गवासी अश्विनी कुमार जिन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया और एक आईपीएस ऑफिसर के नाते गवर्नर पद तक पहुंचे पेंशनरों की परेशानियों के बारे गंभीर रहते थे और जब भी बतौर डीजीपी उन्होंने किसी भी थाना का निरीक्षण किया तो सर्वप्रथम उसी इलाका के पुलिस पेंशनरों को बुलाकर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी हासिल करते थे और इस प्रकार से पुलिस पैनशर का मनोबल बढ़ता था कि आज भी हमारे इतने बड़े ऑफिसर हमारी समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसी प्रकार एसोसिएशन बार-बार मांग करती आ रही है कि वर्तमान में भी इसी प्रकार डी,जी, साहब को ऐसा कल्याणकारी कार्य करना चाहिए। 5 10 15 के लाभ को मूल वेतन में शामिल किया जाए जो काफी दिनों से पैनशरो द्वारा मांग उठाई जा रही है। बैठक में संतराम चंदेल पतराम पंवर दीप राम ठाकुर नगेंद्र ठाकुर रुप राम ठाकुर नेकीराम पुष्पा शूद जीत सिंह चमनलाल हरभजन रतिराम शर्मा वेद प्रकाश ठाकुर घर जा रहा हूं रामगोपाल श्याम लाल ठाकुर जियालाल सतपाल सीताराम धर्म सिंह जसवीर सिंह मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news