प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल, 25 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

21 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार रात को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। आज भी राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

Share the news