
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 जून 2023

हमीरपुर जिला मुख्यालय में हुई प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और भाजपा के जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई। इस बात पर भी मंथन हुआ कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रभाव प्रदेश और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में क्या रहेगा। वहीं लोकसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों, नाराज कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मनाने का मुद्दा भी उठा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंवाल, राकेश जंवाल, त्रिलोक कपूर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, डॉ. हर्ष महाजन, डॉ. राजीव सहजल, विपिन सिंह परमार समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री डाॅ. राजीव सहजल को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। इस पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर वहां पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। आप इन्हें कैसे रोक सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अंदर भेजा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





