बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जून 2023

जिला बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है। बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने दो चिट्टा तस्करों को 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोबन निवासी अमृतसर, पंजाब व अमित निवासी सुंदरनगर, मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक क्षेत्र में नशा तस्करी कर रहे हैं।

इस सूचना पर जब पुलिस टीम ने युवकों को तलाशी के लिए रोका तो उनके पास से 7.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चिट्टे समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों युवकों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news