बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की योग दिवस स्कूल के प्रांगण में शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा और प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया , लायन इको क्लब प्रभारी ज्योतिका शर्मा, स्कॉउट & गाइड्स कप्तान पिंकी कुमारी एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग द्वारा आयोजित किया गया । शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाए।  जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में योग एवं प्राणायाम की क्रियाएं की गई  इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने भी शिरकत की और सभी बच्चों को योग दिवस की बधाई दी और अपने संबोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हमने सदैव समय के साथ चलना चाहिए, समय का सदूपयोग करना चाहिए ।

बच्चो को अध्यापकों द्वारा कही गई बातों को मानना चाहिए  विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस योग क्रियायों मे लगभग 250 बच्चों ने जिसमे एन०सी०सी० केडेट , एन एस एस स्वयंसेवियों , स्काउट एंड गाइड और लायन इको क्लब के बच्चो और इसके प्रभारियों ने भी योग मे भाग लिया इस योग दिवस पर सभी बच्चों को योग के महत्व से अवगत करवाया गया  मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की योग न केवल हमारे शारीर को ही ठीक रखता हे अपितु हमारे मानसिक दिमाग को भी ताज़ा करता हे और योग करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने बच्चो को योग क्रियाँए को प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया गया  इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने भाग् ले कर बच्चो के साथ योग और प्राणायाम की क्रियाँए की कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चो को फल बांटे गए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news