कोटलानाला के यूरो किड्स प्ले स्कूल में योगा डे का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

सोलन के कोटलानाला में यूरो  किड्स प्ले स्कूल में योगा डे का आयोजन किया गया। जिसके तहत आज बच्चों को योगा कराया गया जिसके तहत स्कूल में बच्चों को शारीरिक व्यायाम व प्राणायाम कराया गया और बच्चोे को विभिन्न प्रकार के आसन भी कराये गये।

स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने बताया कि स्कूल में योगा क्लास तो नियमित रुप से होती ही है, लेकिन आज “अर्न्तराष्ट्रीय योगा- डे” के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां करवाई गई, जिसे बच्चों के साथ किया गया और बच्चो ने बहुत ही उत्साह के साथ योगा किया। योग डे के उपलक्ष्य पर सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news