बी एल स्कूल कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक सम्पन्न, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर अभिभावकों ने जताई खुशी

खबर अभी अभी
सोलन ,
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मीरा कौशल द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित पीटीए सदस्यों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी को बधाई दी। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।विद्यालय अध्यक्ष ने अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया की इस सत्र में विद्यालय नको ग्रीन स्कूल का अवार्ड मिला है विद्यालय को नई दिल्ली में ग्रीन स्कूल अवार्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है I साथ ही विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद ,एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स, इको क्लब, छात्रवृति , ताइक्वांडो, संगीत के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों के बारे में तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है इसकी जानकारी दी । उन्होंने आगामी सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों और योजनाओं से भी अभिभावकों को अवगत करवाया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बी एल स्कूल पिछले 31 वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर हिमाचल प्रदेश में “ए ग्रेड” का दर्जा प्राप्त करता आ रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ देकर समाज के आदर्श नागरिक बन रहे हैं।अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापक वर्ग को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएँ, शिक्षकों की मेहनत एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण ही इस सफलता का मुख्य कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अभिभावक विद्यालय की कार्यप्रणाली से संतुष्ट एवं प्रसन्न हैं। विद्यालय उप प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाला ने सभी अभिभावकों को संचालित की जाने वाली परीक्षा कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी I अंत में अध्यापिका शिवानी शर्मा ने सभी अभिभावकों का बैठक में भाग लेने एवं समय-समय पर विद्यालय के साथ सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक के अंत में सभी अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Share the news