मंडी में तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक घायल, सड़क पार करते समय 7 फीट दूर जा गिरा; VIDEO वायरल

6/8/2026
मंडी
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब 7 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और युवक के साथियों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share the news