मटर के रेट में हुआ इजाफा, किसानों को सब्जी मंडी सोलन में मटर के मिल रहे अच्छे दाम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 मार्च 2023

सोलन सब्जी मंडी में प्रतिदिन मटर के रेट में इजाफा हो रहा है। किसानों को सब्जी मंडी सोलन में मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं आज के दामों की यदि बात करें तो 40 से ₹45 प्रति किलो के हिसाब से किसानों का मटर सब्जी मंडी सोलन में बिक रहा है वही पिछले कुछ दिनों की यदि बात करें तो 15 से ₹20 प्रति किलो भी किसानों का मटर सब्जी मंडी में बिक रहा था वही आढ़ती से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों के लिए यह दाम स्थिर रहने वाले हैं अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक किसानों को 30 से ₹40 के बीच मटर के दाम मिल पाएंगे वही आढ़तियों का कहना है कि किसानों को अच्छे से ग्रेड करके माल को मंडी में लाना चाहिए जिससे किसानों को क्वालिटी के हिसाब से फसलों के दाम मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news