माँ चिंतपूर्णी मंदिर मे चोरी करती महिला काबू

3/8/2026
ऊना
खबर अभी अभी

चिंतपूर्णी मंदिर मे सुरक्षा बल की टीम नें महिला श्रद्धांलू की गले मे डाली सोने की चैन को काटने व चोरी करने के आरोप मे एक महिला को काबू करने मे सफलता हासिल की है महिला श्रद्धांलू पंजाब की बताई जा रही है सूत्र बताते है की माँ चिंतपूर्णी दर्शन करने के उपरांत महिला श्रद्धांलू के साथ यें घटना क्रम घटा लेकिन महिला की सतर्कता व होम गार्ड जवानो की तेज निगाहेँ चोर को इस वारदात देने को अंजाम देने मे असफल कर गई, जानकारी के अनुसार आज चिंतपूर्णी मे ज़ादा श्रद्धांलुओं के आने से जेव कतरे व चोर सतर्क थे और कुछ ऐसे शिकार की तलाश कर रहे थे की जिस के पास अधिक मात्रा मे नकदी या कुछ ऐसा हो जिस से उन्हें लाभ प्राप्त हो सके, ऐसे मे इस टीम नें पंजाब से आई एक महिला को टारगेट किया, उस महिला के आसपास इन महिलाओ नें घेरा बना कर समय लगते ही उस के गले मे डली दो तोले की चैन को किसी धातु से काट कर अपने हाथ मे ले लिया, और वहा से रफुचकर होने लगी इतनी देर मे महिला श्रद्धांलू को कुछ अटपटा लगा, ज़ब उस नें देखा की उस की गले मे डाली चैन गायब है तो उस नें आसपास अपनी नजर दौड़ाई तो उसे अजीब लगा, उस नें इस की सुचना वहा तैनात होमगार्ड महिला कांस्टेवल को दि, महिला कांस्टेबल नें नें सारा घटना क्रम अपने सीनियर अधिकारियो को बताया और कुछ ही देर मे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मंदिर परिसर मे घूम रही महिलाओ पर गया, ज़ब उन महिलाओ को होमगार्ड कर्मियों नें सख्ती से पूछताश की तो उन्होंने घटना क्रम की पुष्टि की,मंदिर अधिकारी नें इसकी सूचना पुलिस को दि, पुलिस नें चोरी हुए चैन को लुटेरी महिलाओ के कब्जे से बरामद कर आगे की करवाई शुरू कर दि है

Share the news