मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सोलन का बीएससी नर्सिंग परीक्षा में जलवा, छात्राओं ने प्रदेश मेरिट में दर्ज कराई शानदार मौजूदगी

खबर अभी अभी
सोलन।
मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन की छात्राओं ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे संस्थान में खुशी की लहर है।

यूनिवर्सिटी की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में कॉलेज की तीन छात्राओं ने स्थान हासिल किया है। छात्रा पल्लवी ने पूरे हिमाचल प्रदेश में 8वां स्थान, सुनिधि ने 9वां स्थान और जसनप्रीत कौर ने 11वां स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, निदेशक अंकित गुप्ता और निमित गुप्ता ने छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।

कॉलेज के प्रिंसिपल रघुनंदन सिंह ने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी कॉलेज की छात्राएं इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

कॉलेज प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने सभी सफल छात्राओं, विशेषकर प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share the news