
खबर अभी अभी ,
सोलन:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्षों के उपलक्ष्य में भाजपा ग्रामीण मंडल सोलन द्वारा ग्राम पंचायत सलोगड़ा के विजेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी तथा जिला सोलन प्रभारी राजपाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का बीडीसी सदस्य मनीष कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत, महामंत्री विजय ठाकुर एवं सचिव सीमा कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों के साथ सर्वप्रथम श्री विजेश्वर मंदिर में शीश नवाया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में सफाई अभियान एवं पौधारोपण किया गया। वहीं जिला प्रभारी राजपाल एवं अक्षय भरमौरी ने विजेश्वर मंदिर, सलोगड़ा (पंचायत घर एवं स्कूल के समीप) तथा बीडीसी सदस्य मनीष कुमार एवं सीमा कश्यप सचिव के निवास स्थान पर भी औषधीय पौधे रोपे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत ने की। इस अवसर पर महामंत्री विजय ठाकुर, सीमा कश्यप सचिव ग्रामीण मंडल, मनीष कुमार बीडीसी सदस्य सलोगड़ा एवं मनसार,तरसेम भारती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी ठाकुर,मंगलेश (युवा मोर्चा ग्रामीण), वेदांत ठाकुर, विशाल उपाध्यक्ष अरुष आईटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,कुलदीप (आईटी), अनिल राणा (आईटी ग्रामीण), मनोज शर्मा (प्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा), मोहन लाल (उपप्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा), मदन ठाकुर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा), बलबीर ठाकुर कोषाध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता रतन, पदम देव,नेक राम, लाली कुमार, अशोक शर्मा, हेमंत चौहान,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





