रामपुर बुशहर में केशव वर्मा पेंशनर कल्याण संगठन के बने कार्यकारी अध्यक्ष

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 जून 2023

रामपुर बुशहर में पेंशनर कल्याण संगठन खंड रामपुर जोन की बैठक में काओबिल 15/20 इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता 15/20 क्षेत्र के प्रभारी विनोद नेगी ने की। बैठक में केशव वर्मा को सर्वसहमति से कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अलावा सुरेश वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य सदस्यों का चयन 20 जून को चुनने का निर्णय लिया गया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को नए वेतनमान के अनुसार अभी तक न तो पेंशन मिल पाई है और न ही एरियर। इसके चलते पेंशनरों ने बैठक में सरकार के प्रति रोष जताया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के साथ जेसीसी बैठक की जाए। अन्यथा पेंशनरों में दिन प्रतिदिन सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।

उन्होंने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। सरकार के पास पेंशनरों का वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट सहित अन्य देनदारियां बची हैं। इसके लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। 27 जून को रामपुर खंड के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पेंशनर संघ अपने हकों को लेने की रणनीति तैयार करेंगे।

बैठक में सुरेश वर्मा, जिया लाल वर्मा, मनसा राम खन्ना, उत्तम सैन, घुई देवी, जबर सिंह, ठाकुर दास, चेत राम, सेवा राम, खेम राज, शादी राम, प्रेम दासी और भाग राम सहित अन्य मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news