
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 मार्च 2023
देश के निचले क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक आदि चोटियों फिर बर्फ से लकदक हो गईं। बारिश के बीच मनाली-लेह मार्ग पर यातायात जारी है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में रविवार को बारिश से ठंड बढ़ गई है। मार्च की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहने को विवश कर दिया है।
पर्यटक स्थलों में दिनभर पर्यटकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पर्यटकों और आम लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी गर्जन की चेतावनी भी जारी हुई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





