संतोषगढ़ पहुंची संत गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर व डॉ. सिकंदर कुमार ने किया स्वागत

3/8/2026
ऊना
खबर अभी अभी

शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से निकली राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को ऊना के संतोषगढ़ स्थित गुरु रविदास मंदिर पहुंची। नंगल और अजोली मार्ग से पहुंची इस यात्रा का भाजपा नेताओं, मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास जी के संदेशों को समाज में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सतपाल सत्ती, कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो,बलबीर बग्गा, बलबीर चौधरी, हरोली के प्रधान सतीश छोटू,जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Share the news