
खबर अभी अभी ,
सलनसलोगड़ा
सोलन के सलोगड़ा में राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का बीडीसी सदस्य सलोगड़ा एवं मनसार मनीष कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल एम (प्रधान मनोज कुमार, बीडीसी सदस्य मनीष कुमार एवं उपप्रधान मोहन लाल) ने मुलाकात की और सलोगड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता माया राम, ग्रामीण आईटी संयोजक अनिल राणा, वार्ड नंबर-1 के सदस्य संजय, रामू, रमेश दत्त, पंकज, सुनील, महेंद्र, बलबीर, बाबू राम, संजीव राणा, जय राज, नीरज सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को भविष्य में सलोगड़ा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता दिया। इस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे आगे भी सलोगड़ा क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने का पूरा प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव सहयोग करते रहेंगे।





