
कुनिहार (सोलन)
दिनांक: 22 अक्टूबर 2026
खबर अभी अभी

श्रीरामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की ओर से आयोजित वार्षिक दशहरा उत्सव के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बच्चों, स्थानीय कलाकारों और प्रदेश के गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दशहरा मैदान में जुटे दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम में अर्की नगर पंचायत की उपाध्यक्ष वीणा ठाकुर, पार्षद रंजना कालिया और पार्षद देवेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है और सामाजिक एकता सुदृढ़ होती है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने एकल गायन, समूह नृत्य और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विरासत कला मंच के नन्हे कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा, प्रदेश के गायकों और हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय और खुशनुमा बना दिया।
20 रुपये की लॉटरी में 51 आकर्षक इनाम
समिति की ‘दान का दान, इनाम का इनाम’ योजना के तहत 20 रुपये की लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया, जिसमें कुल 51 आकर्षक इनाम दिए गए। लॉटरी का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक स्कूटी रही, जिसे अंबाला के एक युवक ने महज 20 रुपये के टिकट पर जीता।
समिति अध्यक्ष रितेश जोशी और अन्य सदस्यों ने सभी सहयोगियों, अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगदीश अत्री, समिति अध्यक्ष रितेश जोशी, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, देवेंद्र तंवर, अमन अत्री, प्रदीप पुरी, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा, संजय जोशी, संदीप जोशी, सूर्यांश गौरव सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





