सामाजिक विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्नता में एकता के दर्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 अगस्त 2023

गीता आदर्श विद्यालय में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता के परामर्शानुसार एवं अनुमति से दिनांक 21 अगस्त से 26 अगस्त 2023 को सामाजिक विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिसमें सदनानुसार कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, रोल प्ले तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया । विभिन्नता में एकता कार्यक्रम के अंतर्गत कश्मीर ,हिमाचल ,राजस्थान, गुजरात ,तमिलनाडु महाराष्ट्र, असम आदि राज्यों की भाषा- वेशभूषा तथा लोक नृत्य के दर्शन करवाए गए तो दूसरी ओर रोल प्ले (अभिनय कर) में सम्राट अशोक ,भगत सिंह ,सुखदेव, अकबर, रजिया सुल्तान, बी.आर. अंबेडकर ,इंदिरा गांधी ,निर्मला सीतारमण ,जयललिता, कूटनीतिज्ञ चाणक्य ,रानी लक्ष्मीबाई आदि का अभिनय किया गया।

ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की नाट्य प्रस्तुति दी गई तो नुक्कड़ नाटक में हिमाचल की भूस्खलन तथा अत्यधिक वर्षा जैसी ज्वलंत समस्या एंव समाधान को दर्शाया गया ।कक्षा छठी से आठवीं तक की कनिष्ठ प्रश्नोत्तरी में कृष्णा सदन प्रथम स्थान, अर्जुना द्वितीय तथा एकलव्य तृतीय स्थान पर रहा । कक्षा नवी तथा दसवीं की वरिष्ठ प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर गीता सदन,द्वितीय स्थान पर कृष्णा तथा तृतीय स्थान पर एकलव्य सदन रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही भविष्य में देश के निर्माता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को उत्साह तथा कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है ।भविष्य में भी छात्रों को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। प्रधानाचार्या ने प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से प्रत्येक उस व्यक्ति का आभार व्यक्त किया जो इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यापक गण की भूरि -भूरि प्रशंसा की तथा विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news