
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
22 मार्च 2023

21 और 22 मार्च को सिरमौर के नारग में आयोजित जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने सिरमौर वासियों को आश्वासन दिया है कि सिरमौर में सबसे ज्यादा सड़कों की आवश्यकता है और इस पर सरकार बहुत गहनता से विचार करेगी |
और साथ ही राजा वीरभद्र सिंह के समय में नारग में खुले कॉलेज के बारे में भी बात की । जिसका सिर्फ शिलान्यास हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो यह कॉलेज अवश्य खोला जाएगा।
और साथ ही कहा अकेले एमएलए और मंत्रियों से सरकार नहीं चलती हम सबको मिलकर सरकार चलानी होगी। और लोगों के बीच जाकर हमारी सरकार जनता की समस्याएं सुनेगी |और मेले के आयोजन के लिए कमेटी को 51000 रुपए दिए।
उन्होंने कहा कि होलीलॉज के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले है। किसी को कोई परेशानी हो वो सीधे हमसे बात कर सकते है।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





