
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
19 अगस्त 2023
उपमंडल सुंदरनगर स्थित बीएसएल नहर में एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना में सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नहर के गेट के पास एक शव पीछे से बहते हुए आया है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बीएसएल परियोजना के कर्मचारियों के मदद से बाहर निकला। शव किसी युवक का है, लेकिन इसकी अभी तक शिनाख्त न हो पाई है।
यह शव किसी आसपास के क्षेत्र के युवक का है या फिर कुल्लू जिले में आई बाढ़ के बाद बह कर यहां पहुंचा है, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि सुंदरनगर नहर में शव मिलने की सूचना स्थानीय और आसपास के थानों को दे दी गई है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उधर, बीएसएल जलाशय के कंट्रोल गेट में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौका पर पहुंच गए। उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस को भी परेशानी हुई।
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*





