सोलन के नए बस स्टैंड के सामने मॉडर्न ढाबा के धरातल मंजिल में लगी आग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 मई  2023

बुधवार को सोलन के नए बस स्टैंड के सामने मॉडर्न ढाबा के धरातल मंजिल में आग लग गई। और अग्नि शमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आपको बता दे की आग धरातल मंजिल में रखे हुए घास व फर्नीचर में लगी। आग लगने से करीब पांच हजार का नुक्सान हुआ है।

अग्निशमन अधिकारी कमलजीत सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की 4:40 पर उन्हें फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मॉडर्न दावे के सबसे निचली मंजिल में आज लगी गई है सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब 5000 रुपए का नुक्सान हुआ है उन्होंने कहा कि यदि आग बुझाने में थोड़ी ओर देर हो जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news