आम आदमी पार्टी मंडी रोड़ शो

जि 2022 के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है ऐसे में राजतिनिक दलों के नेता अब प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के मद्देनजर हिमाचल के रुख कर रहे हैं, जिसके चलते आज सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आम आदमी पार्टी द्वारा रोड़ शो का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे और एक बार हिमाचल में आप पार्टी की सरकार बनाने की जनता से अपील की है. वहीं आप पार्टी के रोड़ शो पर हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने निशाना साधते हुए ना केवल फ्लॉप रोड़ शो करार दिया बल्कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की तुलना मदारी से कर डाली है. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जैसे मदारी डुगडुगी बजाता है तो 500-700 लोगों की भीड़ खड़ी हो जाती है वैसे ही आप पार्टी ने रोड़ शो के नाम पर 1000-1500 लोगों को इकट्ठा हुए है जिससे सरकार नहीं बनती. साथ ही महेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान पर झांकने की सत्येंद्र जैन को नसीहत दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामलों के चलते ही आप पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बना पाई है और अब हिमाचल में भी अपनी जगह बनाना चाहती है मगर चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दावा किया है.

Share the news