
खबर अभी अभी
कुल्लू –
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा हैप्पीनेस प्रोग्राम सत्र का सफलता पूर्वक आयोजन किया । यह सत्र दो जून से प्रारंभ हो कर सात जून को संपन्न हुआ । वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सत्र में योग, प्राणायाम, पौराणिक ज्ञान के साथ साथ विश्व विख्यात सुदर्शन क्रिया का उचित प्रशिक्षण दिया गया।
इस छ: दिवसीय सत्र में कई सेवानिवृत अधिकारी, व्यवसाई एवं गृहिणियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने अपना अनुभव बताते हुए योगस्थ हो कर जीवन जीने का संकल्प लिया और साथ में समाज निर्माण कार्य में भी भाग लेने की तीव्र इच्छा जताई।
सुन्दर ठाकुर ने बताया कि इस समय समाज में स्वास्थ्य ,शांति तथा आनंद के संदेश को घर घर पहुंचने की आवश्यकता है और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सभी सदस्य इसी के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इसी कड़ी में वर्तमान में योग प्रशिक्षण विभिन्न संस्थाओं जैसे कुल्लू ज़िला कारागार आदि में जारी है । सुन्दर ठाकुर ने समाज कल्याण के कार्य हेतु संस्था से जुड़ने के लिए भी लोगों से निवेदन किया । पिछले छः वर्षों से हर रविवार निःशुल्क ऑन लाइन योग प्रशिक्षण जारी है ।इस बावत सुंदर ठाकुर ने सभी से निवेदन किया कि इस प्रशिक्षण में कोई भी निशुल्क जुड़ जायें और योग सीखें और समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं।





