
खबर अभी अभी
पुलिस थाना औट की टीम द्वारा झलोगी (द्वाड़ा फ्लाईओवर) के समीप नाकाबंदी एवं वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 3.66 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना औट में एफआईआर संख्या 71/2026, दिनांक 05.07.2026, धारा 20, एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी आशीष ठाकुर निवासी तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया है तथा आज उसे न्यायालय में पुलिस रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है





