कराड़सू के समीप ब्यास नदी से अज्ञात पुरुष का शव बरामद

कराड़सू के समीप ब्यास नदी से अज्ञात पुरुष का शव बरामद
कुल्लू

दिनांक 02.09.2026 को कराड़सू के समीप ब्यास नदी से एक अज्ञात पुरुष का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ है । मृतक की प्रथम दृष्टया आयु 40-45 वर्ष तथा कद लगभग 5 फीट 10 इंच है ।

प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान अथवा प्रथम दृष्टया फाउल प्ले के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं । मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी ।

शव को पहचान एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय/कानूनी कार्रवाई हेतु क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है ।

आम जनता से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त हुलिये के आधार पर किसी लापता पुरुष के संबंध में जानकारी हो अथवा मृतक की पहचान से संबंधित कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस थाना कुल्लू से संपर्क करें।

संपर्क:
पुलिस थाना कुल्लू
दूरभाष: 01902-222775

Share the news