
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री सुखविंन्द्र सिंह ने हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से जिला कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा के क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित स्थलों का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित डमटाल और शेखपुरा का दौरा भी किया जहां राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों को प्रभावितों को खाद्य पदार्थों, चिकित्सा सुविधा और एंटी-वेनम दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने को कहा गया है ।

बाढ़ के कारण इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र की 27 पंचायतें प्रभावित हुई हैं और इन क्षेत्रों से अब तक लगभग 1150 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राज्य सरकार इन क्षेत्रों के लिए राहत और मुआवजे के तौर पर एक विशेष पैकेज प्रदान करेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





