
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
17 अगस्त 2023
हरोली के गांव कुंगडत और धुग्गे में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते 14 अगस्त रात को गांव कुंगड़त के भाग सिंह की पशुशाला में भी दो तेंदुए दिखाई दिए।
उन्होंने तेंदुए को पत्थरों और ईंट मारकर मौके से भगाया। कुंगड़त गांव की पूर्व प्रधान प्रवीण रानी जोशी ने प्रशासन से जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की अपील की है। उधर, वन विभाग के रेंज अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि तेंदुए को काबू करने के लिए जल्द ही पिंजरा लगाया जा रहा है।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





