
खबर अभी अभी
कुल्लू
हिमाचल ट्रक ऑपरेटर यूनियन, कुल्लू–मनाली–लाहौल एवं स्पीति के चुनाव में होमिंदर महंत को यूनियन का नया प्रधान चुना गया है, जबकि विशाल सूद (शैली) उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। वहीं राजन सोहल को यूनियन का चेयरमैन चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद ट्रक ऑपरेटरों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। यूनियन के सदस्यों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यूनियन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की एकता बनाए रखते हुए सभी ट्रक ऑपरेटरों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएगा।





