चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पलटा सेना का ट्रक, सड़क पर जा रहे दो युवक आए ट्रक की चपेट में

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 जून 2023

youth killed army truck overturned on bharmour pathankot highway in chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सेना का ट्रक पलट गया। सड़क पर जा रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे के बाद गुस्साई लोगों की भीड़ ने सेना के ट्रक को घेर लिया और हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

इस वजह से सड़क पर वाहनों की लाइनें लग गईं। सुबह 8:50 बजे हादसा हुआ और 11:20 पर जाम खोला गया। करीब ढाई घंटे हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही बहाल करवाई। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सेना के ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर युवकों को टक्कर मारी है।

जबकि अब सेना के जवान ब्रेक फेल होने का ड्रामा कर रहे हैं। परिजनों ने ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान अभय कुमार (21) पुत्र रण सिंह निवासी ढुढियारा डलहौजी के रूप में हुई है। हादसे में नवीन कुमार (19) पुत्र हरबंस लाल घायल है। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news