जिला शिमला की रहने वाली एक युवती के साथ सोलन में योग सिखाने के बहाने युवक ने किया यौन शोषण, मामला दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

सोलन शहर में एक युवती के साथ योग सिखाने के बहाने यौन शोषण का मामला सामने आया है,मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है वहीं आज युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि देर शाम महिला थाना सोलन में जिला शिमला की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दी है कि
सोलन शहर में एक योगा ग्रुप है वहां पर एक युवक है जिसके द्वारा उसके साथ यौन शोषण किया गया है।

योगेश रोलटा ने बताया कि सोलन पुलिस ने शिकायत कर्ता युवती की शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा फिलहाल योगा ग्रुप के युवक से भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news