दयानंद आदर्श विद्यालय में इंटर हाउस डांस कंपटीशन व प्राइज डिसटीब्यूशन फंक्शन का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

बुधवार को सोलन के प्रतिष्ठित विद्यालय दयानंद आदर्श विद्यालय में इंटर हाउस डांस कंपटीशन व प्राइज डिसटीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचपीएस व एडिशनल एसपी विजिलेंस शिमला सुशील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या , समस्त अध्यापकों तथा छात्रों द्वारा गर्म जोश के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलन के उपरांत हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एचपीएस सुशील कुमार ने विद्यालय के इस तरह के आयोजन को सराहा और कहा कि सभी स्कूलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। और बच्चों को आगे बढ़ने की शिक्षा मिल सके वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज विद्यालय में इंटर हाउस डांस कंपटीशन और प्राइज डिसटीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अध्यापकों व कक्षा में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि के विद्यालय में पधारने पर उनका धन्यवाद किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news