नाहन के जुडा के जोहड़ के समीप तारों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा, चालक सुरक्षित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मार्च 2023

हाल ही में नाहन के जुडा के जोहड़ के समीप एक तारों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गीरा ।यह ट्रक पांवटा से नाहन की तरफ आ रहा था । गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । जानकारी के अनुसार चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी थी। जिस कारण चालक की जान बच गई । हालांकि हल्की चोटें चालक को आई। चालक को तुरंत नाहन क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

ट्रक का गाड़ी नंबर hp -38c-8946 है।हालांकि ट्रक का काफी नुकसान हुआ है। इस मामले का पता लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही में जुट गई।गाड़ी को तुरंत सड़क से साइड में किया गया ताकि अन्य गाडियों को आवाजाही में परेशानी ना हो।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news