हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है वर्ल्‍ड टीबी डे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मार्च 2023

हर साल 24 मार्च को वर्ल्‍ड टीबी डे मनाया जाता है. टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर क्लोसिस जीवाणु की वजह से होती है. इसे क्षयरोग भी कहा जाता है. भारत में हर साल टीबी के लाखों मरीज सामने आते हैं. टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन लाइलाज नहीं है. समय रहते अगर इस बीमारी का इलाज करवा लिया जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. हर साल टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 24 मार्च को विश्‍व क्षय दिवस मनाया जाता है।

ज्यादा जानकारी देते हुए नाहन के सीएमओ डॉ अजय पाठक ने बताया की टीबी को मनाने का उद्देश्य है कीलोगो को टीबी के बारे में बता सके और जागरूक कर सके।उन्होंने कहा कि अगर समय पर इसका पता चल जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है और इसकी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है मरीज को इलाज के साथ-साथ प्रतिमाह ₹500 भी दिए जाते है उन्होंने बताया कि इसके लक्षण खांसी होना, थकावट होना, शरीर टूटना, वजन कम होना, भूख ना लगना है। उन्होंने कहा कि टीबी को मनाने का उद्देश्य है की लोग अस्पताल में इलाज करवाने आए। जिससे लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news