पालमपुर में अब अलग-अलग समय पर उठाया जाएगा गीला और सूखा कचरा

यह समय सारिणी 16 अगस्त से शुरू की जाएगी। गर निगम पालमपुर के अधिशासी अभियंता अभिनव सकलानी ने बताया कि 16 अगस्त से नगर निगम के वार्ड नंबर एक से सात तक दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाएगा। गीला कूड़ा सुबह सात से दस बजे तक और सूखा कूड़ा शाम छह से रात आठ बजे तक घरों से उठाया जाएगा। बाजार में स्थित दुकानों से सूखा कूड़ा दोपहर दो से तीन बजे तक उठाया जाएगा। बैठक में मेयर पूनम बालीए डिप्टी मेयर अनीश नाग ए पार्षद राधा सूद, पार्षद दिलबाग सिंह, पार्षद संजय राठौर, गोपाल नाग, शशि राणा, नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा, आदित्य सलूजा और निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share the news