
कुल्लू | 12 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी

कुल्लू में पैदल रास्ते पर एक व्यक्ति को घेरकर नकदी और चाबी लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को पीड़ित रामशीला से देवधार की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेरकर पकड़ लिया और उसकी जेब से ₹750 नकद व एक चाबी लूटकर मौके से फरार हो गए।
मामले में 11 सितंबर को पुलिस थाना कुल्लू में धारा 309(4) एवं 3(5) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में गांव कोको, चालौडी, तहसील बंजार निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव सिधारा ग्राहन, तहसील कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक और गांव लोरन, ढालपुर, कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक शामिल हैं।
तीनों आरोपियों को 12 सितंबर 2026 को CJM न्यायालय, कुल्लू के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की आगामी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।





