
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 जून 2023
बद्दी में देर शाम गैस प्लांट के पास सड़क पर स्कूटी स्वार युवक की रहसमयी ढंग से हुईं मौत का मामला सामने आया मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी जसवा कोटला के रूप में हुई। मृतक के साथी विपन कुमार के अनुसार वह और रूप सिंह स्कूटी रिपेयर करवाने के लिये एक साथ जा रहे थे गैस प्लांट के पास उतराई में रूप सिंह स्कूटी पर बैठ कर जाने लगा तो पीछे से आ रही पीसीआर ने रूप सिंह को रोका और हेलमेट के बारे में पूछा पुलिस कांस्टेबल ने रूप सिंह से मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे वह नींचे गिर गया विपिन कुमार के अनुसार उन्होंने पुलिस से अस्पताल ले जाने के लिए मदद माँगी परंतु वह वहाँ से चले गये एम्बुलेंस बुलाकर रूप सिंह को बद्दी अस्पताल के जाया गया परंतु डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक को पोस्टमाट्रम के लिये नालागढ़ अस्पताल लाया गया मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी मोहित चावला तुरंत मृतक के परिवार से मिलने नालागढ़ अस्पताल पहुँचें और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की मामले की गंभीरता से जाँच की जाएगी और दोषियों पर सख़्त कारवाही कि जाएगी
एएसपी रमेश कुमार ने बताया की बद्दी गैस प्लांट के पास स्कूटी स्वार की मौत का मामला सामने आया है मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है पुलिस ने मृतक के साथ हाथ पायी जिसकी वजह से मौत हुई है उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा एफ़आईआर दर्ज कर ली है पुलिस के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाज़िर किया गया है उन्होंने कहा की फ़ोरंसिक जाँच में मृतक के शारीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाये गये है आगामी जाँच से पता चलेगा की मौत के क्या कारण रहे है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





