बाल सत्र के लिए जाह्नवी चुनीं मुख्यमंत्री, इस दिन करेंगी अपनी कैबिनेट का विस्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 जून 2023

Jahnavi elected cm for the HP Assembly children's session, will expand his cabinet on this day

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे बाल सत्र के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मंडी की जाह्नवी को चुना गया है। बाल सीएम की नियुक्ति के बाद जाह्नवी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगी। राज्य विधानसभा में मेधावी बच्चे सोमवार को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के रूप में नजर आएंगे। शनिवार को प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चयनित हुए एक बच्चे ने विधायी प्रक्रिया को जाना। प्रोटेम स्पीकर बाल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। बाल सत्र के दौरान राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

शनिवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस बारे में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी साझा की। इस विशेष सत्र में शामिल होने वाले बाल विधायक भी शनिवार को विधानसभा भवन पहुंचे। अगले दो दिन बच्चे शिमला में रहेंगे। प्रदेश विधानसभा बाल सत्र विश्व ‘बाल श्रम निषेध दिवस’ पर आयोजित किया जा रहा है। जिन बच्चों ने अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखा, उन 68 का चयन किया गया। विधानसभा में 68 सीटें हैं। फ्यूचर सोसायटी से जुड़ीं मीना शर्मा ने बताया कि पिछले 16 सालों से बच्चों, युवाओँ और महिलाओं की समान भागीदारी के छोटे-छोटे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा में 14 नवंबर 2021 को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news