बीबीएन पुलिस ने तीन स्थानों पर अवैध खनन करते पकड़े तीन वाहन, मौके पर वसूला जुर्माना

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 जून 2023

बीबीएन में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब की सीमा के साथ लगातार खनन हो रहा है। इससे क्षेत्र के खड्डों का जल स्तर समाप्त हो गया है। जिन नालों में पूरे वर्ष भर पानी रहता था। उनमें अब केवल बरसात के दौरान ही पानी आता है। बीबीएन पुलिस ने तीन स्थानों पर तीन वाहन पकड़े और उनसे मौके पर 28 रुपये जुर्माना वसूला।

Three vehicles caught doing illegal mining in BBN

दभोटा पुलिस ने खनन करते हुए एक वाहन को मौके पर पकड़ा और उसके 5500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं जोघों पुलिस ने दूसरी जगह अवैध खनन करते हुए एक टिपर को पल्ली रोड पर पकड़ा। जब उक्त टिपर के चालक से एम फार्म मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। वहीं रामशहर पुलिस ने भी एक वाहन पकड़ा और चालक से 7500 रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने जुर्माना वसूलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लगातार अवैध खनन को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news