
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जून 2023
देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कीरतपुर मनाली फोरलेन का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के तहत उन्होंने फोरलेन की टनल नंबर 1 कैंचीमोड़ में फोरलेन कम्पनी के अधिकारीयों से चर्चा की।
इसके साथ ही उन्होंने एन एच ए आई के अधिकारीयों से भी फोरलेन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
हालांकि उन्होंने इस ऐतिहासिक फोरलेन उदघाटन की तारीख के संबंध में नहीं बताया।
लेकिन उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस फोरलेन को जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ झंडूत्ता विधायक जीत राम कटवाल, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल तथा नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा सहित पूरा जिला प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





