
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
22मार्च 2023

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रदेश कार्या समिति की बैठक 20मार्च को ऊना मे अध्यक्ष ब्रह्म नंद की अध्यक्षता मे आयोजित की गई थी।
महा संघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने आज यहा आयोजित प्रेस वार्ता मे बताया की इस महत्वपूर्ण बैठक मे प्रदेश के सभी व अन्य ज़िला के पदाधिकारियो के अतिरिक्त संघ के अन्य सहयोगी संगठनो सहित 150प्रतिनिधियो ने भाग लिया।
बैठक मे विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव पास कर सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट मे कर्मचारियो और पैन्शनरो के लिये नये वेतनमान की बकाया राशि व 7%महगाई राहत को दिये जाने को लेकर कोई भी प्रावधान न किये जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा सरकार से इसे तुरंत दिये जाने की मांग की गई ।
तथा वर्ष 2016के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों के ने वेतनमान का शिग्र्ह निर्धारण कर उन्हे वितिय लाभ दिये जाने की माग की गई । मंगो को लेकर संघ का प्रतिनिधि जल्दी ही मुख्य मंत्री से मिलेगा। पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ हुये फैसले को लागू किये जाने व उनकी मासिक पैन्शन का स्थाई समाधान किये जाने,विद्युत परिसद के सेवा निवृत्त कर्मचारियो के नये वेतनमान व बकाया राशि दिये जाने की मांग की गई ।
सरकार से गत वर्ष पैन्शनरो की सयुत सलाहकार समिति की बैठक मे लिये गये निर्णयो को लागू करने तथा जे,सी,सी,की बैठक को बुलाने की भी मांग की गईं ।इस अवसर पर श्यामा नंद ,भवानी प्रसाद,गोपाल शर्मा,ओंम प्रकाश गर्ग,सत पाल शर्मा,व ओंम प्रकाश राणा साथ उपस्थित रहे ।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





