
सोलन के कसौली के साथ लगते गढ़खल गांव में मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन व्यक्तियों की हालत गम्भीर है। तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए धर्मपुर लाया गया। जहां से व्यक्तियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया। चारों ही व्यक्ति कारपेंटर का काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढ़खल में काम करने के वाले चार व्यक्ति बाजार से शाम के खाने के लिए मशरूम लेकर गए थे। घर जाकर इन्होंने मशरूम बनाई और रात के भोजन में खाई। रात करीब 01:00 बजे इनमें से एक व्यक्ति की तबीयत खराब होना शुरू हुई और उल्टियां आनी शुरू हो गई।
थोड़े ही समय बाद सभी की तबीयत पूरी बिगड़ गई जिन्होंने 05:00 बजे एम्बुलेंस को फोन किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उपचार शुरू हुआ। लेकिन उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य की भी हालत अधिक खराब होता देख क्षेत्रीय अस्पताल आगामी इलाज के लिए रैफर किया।
नजाकत नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। और अमरनाथ शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीतीश इन तीनों का इलाज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






