
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
मौमस विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 7 से 11 जून तक बारिश हो सकती है।
इस दौरान चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। मैदानी भागों में 8 से 10 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 8 व 11 जून को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





