
31 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में बच्चों के लिए पोएम रेसिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए इंग्लिश पोएम रेसिटेशन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए सुंदर कविताओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और मंच पर उनके आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।
मंच पर बोलने का डर दूर करना रहा मुख्य उद्देश्य
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर स्टेज पर बोलने के डर को दूर करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। बच्चों को छोटी उम्र से ही मंच पर अपनी बात रखने और प्रस्तुति देने का अवसर मिलने से उनके व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां बच्चों के संचार कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में अयांश, भारवी, सिदीक्षा, पेमा, पार्थ, आराध्या, अव्युक्त, वैभवी, मिताक्षी, बर्तिका, कामाक्षी, तन्मय, अव्युक्ता, विवान, तेंज़ीं, माधव और शिवाय शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेयर की प्रस्तुति भी सराहनीय रही, जिसकी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।
स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक एवं मंचीय गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।





