
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अगस्त 2023
प्रदेश भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने केन्द्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को रेलवे के किराये में दी जाने वाली छूट को फिर से बहाल करने के लिये प्रधानमन्त्री मोदी व रेलवे मंत्री का आभार व्यक्त किया है । आयोजित प्रेस वार्ता मे प्रदेश महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने कहा की केन्द्र सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा पूर्व मे जो वरिष्ठ नागरिको को किराये मे छूट दी जाती थी उसे 3वर्ष पूर्व बन्द कर दिया गया था ।
इस मामले को भारतीय राज्य पैन्शनर माह संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा केन्द्र सरकार से लगातार उठाया जा रहा था। इस वर्ष मई मे राष्ट्रीय कार्यकारणी की गवालियर मे हुई बैठक मे इस पर चर्चा के बाद राष्ट्रीय संघ के वरिष्ठ नेताओ मे रास्ट्रीय संघ के उपाअध्य्क्ष घन श्याम शर्मा ने दिल्ली मे रेलवे मंत्री, वित मंत्री व सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर से मिल कर वरिष्ठ नागरिको को मिलने वाली छूट को पुन:बहाल किये जाने को लेकर मांग पत्र दिया था।
इस पर रेलवे मंत्रालय के द्वारा वरिष्ठ नागरिको को रेलवे की सभी श्रेणियो मे अब 40%की छूट दिये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय पैन्शनर महासंघ की इस उपलब्धी से अब हिमाचल सहित भारत वर्ष के सभी वरिष्ठ नागरिक इस सुविधा का लाभ ले सकेगे। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, श्यामा नंद शांडिल, राजिंद्र धीमान , गोपाल कृष्णं शर्मा, जगदीश चंदेल, ओम प्रकाश राणा, सत पाल शर्मा, एस पी शर्मा, आर पी जोशी, सुशील शर्मा, हरि दास, हरदेव भारद्वाज उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





