
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 जून 2023
रामपुर बुशहर में भड़ावली पंचायत में ऐतिहासिक नोगली मेले की 26 से 28 जून तक धूम रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाले जिलास्तरीय मेले में नाटियों का खूब दौर चलेगा। लक्ष्मी नारायण कुमसू देवता की अध्यक्षता में होने वाले मेले के लिए क्षेत्र के 10 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। वे इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे। इस वर्ष भी देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू की अध्यक्षता में आषाढ़ मास के 12, 13, 14 प्रविष्ट (26 से 28 जून) तक जिला स्तरीय नोगली मेला आयोजित होगा।
इस मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं। तीन दिन तक होने वाले मेले के लिए मेला समिति देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब जाखड़ू नाग, देवता शनेरी, देवता साहिब खंटू, देवता सेरी मझाली 12/20, देवता साहिब मंगलेश्वर देवनगर तथा देवता साहिब गणेशी महाराज मझेवटी ने आने को लेकर सहमति जताई है।
इस बार मेले में देवता साहिब खंटू महाराज सेरी मझाली, देवता साहिब मंगलेश्वर महाराज देवनगर और देवता साहिब गणेशी महाराज मझेवटी पहली बार शिरकत करेंगे। इससे इलाके के लोगों में भारी उत्साह है। यह मेला बीती कई पीढिय़ों से देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू की अध्यक्षता में होता है।
मेला कमेटी प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने बताया कि जिलास्तरीय मेले को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मेले में पहुंचकर देवताओं का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





