लाखों रुपये के लेन-देन मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में हिमाचल से बाहर गई टीमें

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 जनवरी 2023

धर्मशाला में खाते की सूचना दिए बिना उसमें हुए लाखों रुपये के लेन-देन मामले में पुलिस संभावित तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम आरोपियों को हिमाचल से बाहर पड़ोसी राज्यों में भी तलाशने में गई है।

जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक कालेज छात्र के खाते से साढ़े तीन महीने में करीब 65 लाख रुपये का लेन-देन का मामला सामने आया था। इस दौरान छात्र ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा था कि साहिल निवासी फटाहर बैजनाथ ने उसका और पीजी में रह रहे अन्य कई युवकों के बैंक में खाते खुलवाए थे। अनिल का बैंक खाता कोतवाली बाजार स्थित केनरा बैंक में 20 फरवरी, 2023 को खुलवाया था। इसके बाद आरोपी साहिल ने उसको बैंक डिटेल नहीं दी।

बैंक का अकाउंट नंबर और एटीएम आदि न मिलने के बाद 13 जून को जब बैंक गया और वहां पर बैंक की स्टेटमेंट निकलवाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में अब तक करीब 65 लाख रुपये का अवैध लेन-देन सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जोकि पांच दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। इस दौरान आरोपियों ने बताया था कि एक अन्य व्यक्ति भी इस मामले में संलिप्त है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news