लीट के पहले चरण की काउंसलिंग में 60 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को मिलेगा मौका

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board LEET first phase counselling apply from 15 to 23 June

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 28 मई को संचालित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 3 जून को घोषित किया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 2,232 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि दो वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा लीट की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 15 से 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लीट की पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के वे अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिनका लीट में स्कोर 60 या इससे अधिक होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के वे अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिनका लीट स्कोर 40 या इससे अधिक होगा।

इसके अतिरिक्त जिन पात्र अभ्यर्थियों ने 12वीं और आईटीआई के अंक अपने आवेदन पत्र में अपडेट नहीं किए हैं, ऐसे अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने अंकों को अपडेट करने के साथ-साथ संस्थानों में पाठ्यक्रम विकल्प भी 23 जून तक ही भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सीटों का आवंटन 27 जून को किया जाएगा, चयनित अभ्यर्थी 3 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news