विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर आईटीआई प्रशिक्षुओं द्वारा निकाली गई रैली

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मार्च 2023

विश्व टीबी दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। विश्व टीबी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को टीबी के बारे में बताने के साथ यह जानकारी भी दी जाए कि टीबी का उनके स्वास्थ्य, समाज और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है.
शुक्रवार को आईटीआई प्रशिक्षुओं द्वारा टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर रैली का आयोजन किया गया।

जिसका उद्देश्य टीबी को हटाना है देश को बचाना है।आपको बता दे की यह रैली सोलन के ओल्ड बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक निकली गई।ज्यादा जानकारी देते हुए ज्ञान शर्मा ने बताया की टीबी एक घातक बीमारी है पहले इसका उपचार नही था लेकिन अब इसका उपचार है और साथ ही हमें टीबी के प्रति सजग रहना चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news