
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मार्च 2023
शुक्रवार को सोलन के ओल्ड बस स्टैंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ नियोजित षडयंत्र के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं समेत नगर निगम की महापौर पूनम ग्रोवर और उपमहापौर राजीव कौडा इस दौरान मौजूद रहे आपको बता दें कि यह प्रदर्शन सोलन के ओल्ड रेस्ट हाउस से शुरू किया गया और ओल्ड बस स्टैंड तक यह धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
जिसमें जिला कांग्रेस के महासचिव शिवदत्त ठाकुर ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा की नरेंद्र मोदी की तानाशाही को देश बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूर्ण रुप से राहुल गांधी के साथ हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





